oplus_262144
जमशेदपुर:
आज सिदगोड़ा पार्क समिति द्वारा सिदगोड़ा पार्क में नवनिर्मित ‘ओपन जिम’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी रहे, जिन्होंने फीता काटकर ओपन जिम का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के बाद श्री रघुवर दास जी ने खुद जिम में साइकिल चलाई और फिर वॉकिंग (पैदल) करने का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने पूरे जिम परिसर का अवलोकन किया और पार्क समिति के सभी सदस्यों की इस बेहतरीन पहल की भारी प्रशंसा की। इस समय सिदगोड़ा पार्क समिति की ओर से श्री रघुवर दास जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास जी ने कहा कि आज की इस डिजिटल और टच-स्क्रीन मोबाइल की दुनिया में इस तरह के ओपन जिम लोगों को शरीर से तंदुरुस्त बनाने के साथ-साथ उनके मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
शौचालय के निर्माण कार्य का लिया जायजा
कार्यक्रम के दौरान सिदगोड़ा पार्क समिति के विनय सिन्हा ने श्री रघुवर दास जी का ध्यान पार्क में बन रहे शौचालय के कुछ अधूरे कार्यों की तरफ आकर्षित किया और इसे शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। इस पर श्री रघुवर दास जी ने खुद मौके पर जाकर शौचालय का अवलोकन किया और इसका कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।
उपस्थित गणमान्य लोग:
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय सिंह, अर्जुन उपाध्याय, एस.पी. गुप्ता, नाना भाई, प्रेम कुमार सिंह, भूषण जी, दीपक अग्रवाल, जयंतो दा, आर.के. उपाध्याय, वीर बहादुर सिंह के साथ-साथ पूनम जी, प्रतिमा जी, संगीता जी, पिंकी जी, अर्चना जी और शिखा जी सहित अनेक क्षेत्रवासी और पार्क प्रेमी उपस्थित रहे।





