oplus_0
पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा,बदल रहा है गढ़वा,साहू परिवार की पहल से युवाओं को मिलेगा रोजगार
आकाश लोहार
गढ़वा
अब खूबसूरत दिखने के लिए बड़े शहरों की राह नहीं देखनी पड़ेगी,न ही रांची और दिल्ली जैसी सुविधाओं के लिए अपने शहर से बाहर जाना होगा,क्योंकि गढ़वा की धरती पर अब सौंदर्य,आधुनिकता और बेहतर सुविधाओं के एक नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है,यह सिर्फ एक सैलून का उद्घाटन नहीं,बल्कि बदलते गढ़वा की नई सोच,स्थानीय व्यवसाय के विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
शहर के मेन रोड स्थित स्टाइल बाजार के सामने द लुक्स प्रोफेशनल सैलून ए फैमिली सैलून का भव्य शुभारंभ हुआ,इस मौके पर उत्साह,उल्लास और गरिमामय माहौल देखने को मिला,साहू परिवार की इस पहल को शहर में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि विधान के साथ पूजा अर्चना से हुई,पुजारी अंकित पाठक ने साहू परिवार की उपस्थिति में पूजा संपन्न कराई,इसके बाद मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर,गेस्ट ऑफ ऑनर नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी,मझिआंव नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी,सफल व्यवसायी एवं युवा समाजसेवी सह पाल ब्रदर्स के प्रोपराइटर राकेश पाल,सैलून के प्रोपराइटर कंचन साहू,पंचम साहू,राहुल साहू,रामनारायण प्रसाद,सरोज सिंह सहित समस्त साहू परिवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर सैलून का उद्घाटन किया।
बदलते गढ़वा की तस्वीर है यह पहल :- उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गढ़वा अब बदल रहा है,यहां के नौजवानों में हौसला है और व्यवसायियों में आगे बढ़ने की सोच है,द लुक्स सैलून का खुलना केवल एक दुकान का खुलना नहीं,बल्कि आत्मनिर्भर गढ़वा की ओर बढ़ाया गया एक मजबूत कदम है,उन्होंने साहू परिवार की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने का उनका प्रयास काबिल ए तारीफ है,उन्होंने पूरे परिवार को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी,पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि इस सैलून के खुलने से महिलाओं,युवतियों और पुरुषों को अपने शहर में ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी,अब उन्हें सैलून की आधुनिक सेवाओं के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा,स्थानीय स्तर पर ऐसी सुविधाओं का विस्तार गढ़वा के विकास की सकारात्मक तस्वीर पेश करता है।
गढ़वा को साहू परिवार का शानदार तोहफा :- सफल व्यवसायी एवं युवा समाजसेवी सह पाल ब्रदर्स के प्रोपराइटर राकेश पाल ने द लुक्स प्रोफेशनल सैलून के शुभारंभ पर साहू परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं,उन्होंने कहा कि साहू परिवार ने गढ़वा को एक शानदार तोहफा दिया है,आज के दौर में व्यक्तित्व और बेहतर दिखने का आत्मविश्वास भी महत्वपूर्ण है,ऐसे में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सैलून का खुलना शहर के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा,सफल व्यवसाई एवं युवा समाजसेवी सह पाल ब्रदर्स के प्रोपराइटर राकेश पाल ने कहा कि यह पहल एक ओर महिलाओं और पुरुषों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएगी,वहीं दूसरी ओर रोजगार के नए अवसरों का रास्ता भी खोलेगी,उन्होंने उम्मीद जताई कि द लुक्स प्रोफेशनल सैलून गढ़वा में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।
गढ़वा में मिलेगी रांची जैसी सुविधा :- सैलून के प्रोपराइटर कंचन साहू ने कहा कि उनका सपना था कि गढ़वा के लोगों को रांची और दिल्ली जैसे बड़े शहरों की सेवाएं अपने ही शहर में उपलब्ध कराई जाएं,आज द लुक्स प्रोफेशनल सैलून के शुभारंभ के साथ उनका यह सपना साकार हो रहा है,उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के उद्देश्य से रांची से अनुभवी कारीगरों को बुलाया गया है,उनकी कोशिश रहेगी कि सैलून में आने वाला हर ग्राहक बेहतर अनुभव के साथ मुस्कुराते हुए वापस लौटे,कंचन साहू ने कहा कि साहू परिवार के लिए लोगों का विश्वास,प्यार और आशीर्वाद सबसे बड़ी ताकत है,ग्राहकों की संतुष्टि और बेहतर सेवा उनकी प्राथमिकता रहेगी।
एक मेल और चार फीमेल विशेषज्ञ देंगे सेवाएं :- पंचम साहू ने कहा कि यह केवल साहू परिवार का सैलून नहीं,बल्कि पूरे गढ़वा परिवार का सैलून है,ग्राहकों की सेवा में किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी,उन्होंने बताया कि सैलून में एक पुरुष और चार महिला विशेषज्ञों के माध्यम से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी,सभी कुशल कारीगरों को राजधानी रांची से विशेष रूप से बुलाया गया है,ताकि गढ़वा के लोगों को महानगरों जैसी सुविधाएं अपने शहर में ही मिल सकें,उन्होंने कहा कि बेहतर सेवा,ग्राहकों का भरोसा और संतुष्टि ही इस प्रतिष्ठान की पहचान होगी।
युवाओं को फैशन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की पहल :- वहीं राहुल साहू ने कहा कि द लुक्स प्रोफेशनल सैलून का शुभारंभ गढ़वा के युवाओं के लिए एक नया अवसर है,उनका उद्देश्य है कि गढ़वा फैशन और आधुनिक सौंदर्य सेवाओं के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाए,उन्होंने इस नई शुरुआत में शामिल होकर साहू परिवार का उत्साह बढ़ाने वाले सभी अतिथियों,शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बदलते गढ़वा की ओर एक नई पहल :- द लुक्स प्रोफेशनल सैलून का शुभारंभ इस बात का संकेत है कि अब छोटे शहरों में भी आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सेवाओं की मांग बढ़ रही है,स्थानीय व्यवसायियों की ऐसी पहल न केवल शहर की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है,बल्कि रोजगार के अवसर पैदा करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है,साहू परिवार ने आधुनिक सुविधाओं के साथ गढ़वा के लोगों को बेहतर सेवा देने का जो संकल्प लिया है,वह सराहनीय है,अब देखना होगा कि द लुक्स प्रोफेशनल सैलून अपनी गुणवत्ता,सेवा और ग्राहकों के विश्वास के दम पर गढ़वा में किस तरह नई पहचान स्थापित करता है,कुल मिलाकर,द लुक्स प्रोफेशनल सैलून का शुभारंभ केवल खूबसूरती को निखारने की शुरुआत नहीं,बल्कि अपने शहर में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और गढ़वा को आधुनिकता की नई पहचान देने की दिशा में एक नई पहल है।





