
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) एवमं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार(JHALSA) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA),जमशेदपुर के तत्वावधान में सुरक्षित बचपन अभियान के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय,सुंदरनगर में बाल अधिकार,व्यक्तिगत सुरक्षा, बाल विवाह की रोकथाम एवं साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा संबंधी प्रावधानों तथा किसी भी प्रकार के शोषण एवं अनुचित व्यवहार के विरुद्ध आवाज उठाने के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में DLSA की ओर से लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) देवाशीष दत्ता, पैनल अधिवक्ता लक्ष्मी बिरुवा,सुंदरनगर थाना के ASI मिथुन सर्वांकार, विद्यालय की वार्डन रीना मंडल,शिक्षिका आशा महतो तथा पीएलवी(अधिकार मित्र)की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने अपने से बनाए हुए गुलदस्ते भेंट कर सभी सम्मानित जनों का स्वागत किए इस अवसर पर LADC देवाशीष दत्ता ने बच्चों को पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के प्रावधानों,बाल अधिकारों तथा कानूनी संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को किसी भी अनुचित व्यवहार की स्थिति में विश्वसनीय वयस्कों से सहायता लेने तथा उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।
सुंदरनगर पुलिस प्रशासन के ASI मिथुन सर्वांकार ने बच्चों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग,साइबर अपराध,ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा इंटरनेट पर निजी जानकारी साझा करने से जुड़े जोखिमों के बारे में जागरूक किया। पैनल अधिवक्ता लक्ष्मी बिरुआ ने बाल विवाह की रोकथाम, इसके दुष्परिणामों तथा बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षित भविष्य के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में पीएलवी(अधिकार मित्र) अरुण रजक,सुनील पांडेय,जोबा रानी बास्के,शंकर गोराई, गोलोरिया पूर्ती,सीमा देवी,रमन कुमार,चेतन नायक,बालेश्वर दास, प्रकाश सांडिल,अभिषेक उपाध्याय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं विद्यालय समुदाय को यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण,शिक्षा,सम्मान एवं कानूनी संरक्षण प्राप्त होना चाहिए। सुरक्षित बचपन अभियान बच्चों को जागरूक बनाने तथा बाल संरक्षण के प्रति विद्यालय एवं समाज की जिम्मेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।




