{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
जन उलगुलान मोर्चा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
छठ और दीपावली से पहले गंदगी न हटने पर उग्र जन-आंदोलन की दी चेतावनी
जमशेदपुर: करनडीह रेलवे फाटक से परसुडीह मुख्य सड़क पर पिछले पांच महीनों से जारी गंभीर जलजमाव की समस्या को लेकर आज ‘जन उलगुलान मोर्चा (‘समाजिक संगठन) केन्द्रीय समित के मुख्य संयोजक कृतिवास मंडल के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री राजीव रंजन को एक मांग पत्र सौंपा गया।
जन उलगुलान मोर्चा ने जिला प्रशासन से आम जनता और छात्र छात्राओ के हित में इस जानलेवा समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपते हुए जन उलगुलान मोर्चा के मुख्य संयोजक कृतिवास मंडल और संयोजक भरत कुमार सिंह अजय कुमार मंडल मंगल पात्रो ने कहा कि विगत 30 जून 2026 से ही करनडीह रेलवे फाटक से परसुडीह की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी पूरी तरह जमा है। इस कारण पूरी सड़क ने एक बड़े तालाब का रूप ले लिया है। लंबे समय से जमा इस दूषित पानी से पूरे क्षेत्र में असहनीय दुर्गंध फैली हुई है, जिसके कारण मच्छरों का भयंकर प्रकोप बढ़ गया है। इलाके में डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है।
स्कूली बच्चों की जान जोखिम में
मोर्चा के पदाधिकारियों ने चिंता जताते हुए कहा कि इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन हजारों दोपहिया वाहन और राहगीर गुजरते हैं, जो आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सबसे भयावह स्थिति स्कूली छात्र-छात्राओं की है। सड़क पर फैले गंदे पानी और कीचड़ से बचने के लिए मासूम बच्चे प्रतिदिन रेलवे ट्रैक पार करके स्कूल और कॉलेज जाने को मजबूर हैं। इससे कभी भी कोई बड़ी रेल दुर्घटना या अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जवाबदेही प्रशासन की होगी।
जन उलगुलान मोर्चा ने ध्यान आकर्षित कराया कि महान लोक आस्था का पर्व छठ और दीपावली अत्यंत नजदीक है। इस मार्ग से पर्व के दौरान हजारों श्रद्धालु और आम जनता गुजरती है। अगर इस गंदे पानी को तुरंत नहीं हटाया गया, तो छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
ज्ञापन के माध्यम से जन उलगुलान मोर्चा ने जिला प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि जनहित में करनडीह रेलवे फाटक से परसुडीह मुख्य सड़क के जलजमाव को अविलंब दूर किया जाए। यदि प्रशासन इस दिशा में त्वरित कार्रवाई नहीं करता है, तो संगठन जनहित में उग्र जन-आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। उपायुक्त ने जन उलगुलान मोर्चा के के सदस्यों को आश्वासन दिया कि जल जमाव को शीघ्र हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य संयोजक कृतिवास मंडल, संयोजक मंगल पात्रो, अजय कुमार मंडल, भरत कुमार सिंह सहित संगठन के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।





