---Advertisement---

सरयू राय की BJP में वापसी के लिए रघुवर दास को बनाया गया राज्यपाल !

On: October 22, 2023 10:11 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

जमशेदपुर: रघुवर दास और सरयू राय, झारखंड की राजनीति में ऐसे दो नाम हैं जिनके बीच हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रहा है। रघुवर दास को उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने के बाद यह खबर मिल रही है कि सरयू राय की घर वापसी हो सकती है‌।

कैबिनेट बैठक का बहिष्कार

रघुवर दास की सरकार में सरयू राय को खाद्य विभाग का मंत्री बनाया गया था। इस कार्यकाल में दोनों की कभी नही पटी। सरयू राय एक बार कैबिनेट की बैठक बीच में छोड़ गुस्से में बाहर निकल गए थे, इसके उपरांत कभी कैबिनेट बैठक में शामिल नही हुए। इस तनातनी का नतीजा 2019 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला, जहां, रघुवर दास की जिद पर सरयू राय को पार्टी ने टिकट नही दिया।

रघुवर दास को दी मात

आखिरकार सरयू राय ने पार्टी से बगावत कर दी और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर रघुवर दास के खिलाफ ही चुनाव लडा जिसमें रघुवर दास को हार का सामना करना पड़ा। इसके पहले सरयू राय ने BJP के टिकट पर कांग्रेस के उम्मीदवार बन्ना गुप्ता को 2014 के विधानसभा चुनाव में पटखनी दी थी

घर वापसी की अटकलें तेज

अब रघुवर दास को उड़ीसा का राज्यपाल बना दिया गया है, इसलिए सरयू राय की भाजपा में वापसी की संभावना बढ़ गयी है। सरयू राय के संघ और पार्टी के नेताओं से अच्छे संबंध हैं। अटकलें लग रही हैं कि रघुवर दास को राज्यपाल बना कर सरयू राय का रास्ता साफ किया गया है।

जिसके पीछे पड़े उसे छका दिया

लालू यादव से लेकर मधु कोड़ा तक सरयू राय के शिकार बन चुके हैं। चारा घोटाला और अलकतरा घोटाला सरयू राय ने ही उजागर किया था। जिसमें लालू यादव समेत कई लोगों को सज़ा हुई। मधु कोड़ा सरकार में भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम भी सरयू राय ने ही किया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, 9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ