---Advertisement---

एक्सीडेंट : 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 4 घायल

On: October 22, 2023 9:51 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गुमला: जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र के नेतरहाट घाटी स्थित मिलिट्री मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना घटी है। दरअसल यहां एक कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर गयी है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि वह रांची का रहने वाला था। वहीं कार में सवार अन्य लोग जख्मी हैं। पुलिस घटनास्थल पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

कार अनियंत्रित होकर गिरी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पांच युवक रांची से नेतरहाट घूमने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधे 300 फीट गहरी खाई में गिर गयी। हादसे में रांची के बरियातू का रहने वाल मोहम्मद शहबाज रिजवी की मौत हो गई। वह महज 20 साल का था। वहीं चालक शदाब खान, शारीख खान को गंभीर चोट लगी है। फरदीन खान और सैयद सवेब को हल्की चोट लगी है। घटना शनिवार शाम की है। घायलों का कहना है कि तीखा मोड़ में गाड़ी का संतुलन खो गया था जिसके बाद यह हादसा हुआ।

पुलिस ने तुरंत दिखाई तत्परता

घटना की सूचना जैसे ही, सीआरपीएफ 158 बटालियन बनारी पिकेट के पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार एवं संबंधित थाना के थानेदार सदानंद सिंह को मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। लगभग 10:30 बजे रात से 2:00 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन चला। मौके पर पीड़ितों के परिजनों ने कहा कि पुलिस ने बड़ी मशक्कत से घायलों को बाहर निकाला है, पुलिस का यह रूप किसी भगवान से कम नहीं था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न