---Advertisement---

गोस्सनर काॅलेज की 17 वर्षीय छात्रा का अपहरण, काॅलेज के लिए निकली लेकिन..

On: October 25, 2023 8:42 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची: गोस्सनर काॅलेज में अध्यनरत एक 17 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। जब छात्रा काॅलेज के लिए घर से निकलने के बाद समय पर घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने डोरंडा थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। आवेदन में कहा गया है कि उनकी 17 वर्षीय भगीनी शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे गोस्सनर काॅलेज जाने को बता कर घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक वह घर नही पहुंची।

काॅलेज 19 अक्टूबर से है बंद

परिजन अपनी भगीनी को ढूंढते हुए जब गोस्सनर काॅलेज पहुंचे तो पता चला कि काॅलेज 19 अक्टूबर से ही दुर्गा पूजा की छुट्टी के चलते बंद है। छात्रा के मोबाइल पर काॅल करने पर Switch Off आ रहा था। इसके बाद कई रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया, लेकिन छात्रा का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद शनिवार को डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, प्राथमिकी के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित

झारखंड:SC के निर्देशों का उल्लंघन, सरकार ने की सूचना आयुक्तों का चयन,CBI या ED से जांच व संपत्ति सार्वजनिक करने की मांग

ये बात हजम नहीं हुई यार!गुरु घर का देनदार गुरचरण सिंह बिल्ला बतौर संयोजक चुनाव कराने का प्रभार!