---Advertisement---

आज मां दुर्गा की प्रतिमाओं का होगा विसर्जन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

On: October 25, 2023 9:01 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची: मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। विसर्जन को लेकर सभी पूजा समितियों के साथ पुलिस की टीम मौजूद रहेगी। साथ ही सभी प्रमुख तालाबों में दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विसर्जन को लेकर रांची के विभिन्न तालाबों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। शहर के सभी तालाबों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी प्रमुख जगह तैनात किए गए हैं।

यहां होंगे विसर्जन

विसर्जन को लेकर रांची नगर निगम की ओर से अरगोड़ा तालाब, कांके डैम, मधुकम तालाब, बड़ा तालाब, चडरी तालाब, जेल तालाब, दिव्यायन तालाब, बटन तालाब, जगन्नाथपुर तालाब, हंदरू तालाब, धुर्वा डैम और हेसाग तालाब में ही मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था की गई है।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची के सभी पूजा पंडाल मां दुर्गा का विसर्जन आज करेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित