---Advertisement---

मझिआंव बीडीओ नितेश भास्कर ने लिया बरडीहा प्रखंड के बीडीओ और सीओ का प्रभार

On: July 1, 2023 4:51 PM
---Advertisement---

माझिआंव/बरडीहा : झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक विभाग के निर्देशानुसार मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर को बरडीहा प्रखंड के प्रखंड सह अंचल का अतिरिक्त प्रभार उपायुक्त शेखर जमुआर के निर्देशानुसार दिया गया है। जिसे एक जुलाई दिन शनिवार को मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर के द्वारा बरडीहा प्रखंड सह अंचल में अतिरिक्त प्रभार लेते हुए योगदान दिया गया। बीडीओ श्री भास्कर बरडीहा प्रखंड में 12वें बीडीओ के रूप में योगदान दिया।

योगदान के बाद बीडीओ श्री भास्कर के द्वारा प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मचारियों ,पदाधिकारियों के साथ परिचय प्राप्त किया ,इसके बाद प्रखंड एवं अंचल के अलग-अलग कर्मचारियों पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कई दिशा निर्देश देते हुए सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को हर हाल में विकास कार्य को हकीकत में जमीनी स्तर पर उतारने का सख्त निर्देश दिया।

साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि प्रखंड सह अंचल में दूरदराज से आए हुए ग्रामीणों का कार्य सुगमता से करें अन्यथा शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारी पदाधिकारियों को बक्सा नहीं जाएगा। इसके बाद प्रखंड परिसर में फलदार वृक्ष आम सहित अन्य पौधों का वृक्षारोपण किया।

विदित हो कि एक वर्ष पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर ने 47 वें प्रखंड विकास पदाधिकारी मझिआंव के रूप में पदभार ग्रहण किया था। झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा 14 अप्रैल को कई प्रखंड विकास पदाधिकारी को स्थानांतरित किया गया था। जिसमें बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी सुश्री दीपमाला को मझिआंव के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रभार से मुक्त करते हुए श्री नितेश भास्कर को प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में भेजा गया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now