सिल्ली:- सिल्ली थाना अंतर्गत आनंद वेदिया उम्र 32 वर्ष हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल नंबर जेएच 01 बीयु 7992 से बैंक ऑफ़ इंडिया सिल्ली से साहेब बाध के समीप मदन डॉक्टर के पास जा रहा था तभी झारखंड मोड़ से सिल्ली की ओर जा रही मोटरसाइकिल नंबर जेएच 05 एएन 3671 तेज रफ्तार से दोनों मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर हो गई जिससे बरलांगा थाना निवासी आनंद वेदिया घायल हो गया सिल्ली थाना के सहयोग से इलाज के लिए सिंगपुर नर्सिंग होम लाया गया जहां डॉ रमनेश के द्वारा प्राथमिकी उपचार किया जा रहा है। वहीं गोला थाना निवासी आकाश कुमार उम्र 25 वर्ष एवं विकास कुमार उम्र 29 वर्ष दोनों का सामुदायिक अस्पताल सिल्ली में प्राथमिक उपचार करने के बाद छोड़ दिया गया।
दो मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर, एक युवक घायल








