राष्ट्रिय

उग्र हुआ मराठा आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने विधायकों के घर में लगाई आग, कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा बंद

झारखंड वार्ता

महाराष्ट्र:- मराठा आरक्षण आंदोलन ने फिर से हिंसकों रूप ले लिया है। आरक्षण की मांग कर रहे मराठा प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आएं हैं और विधायकों के आवास और दफ्तर को निशाना बना रहे हैं। बीड के माजलगांव तहसील में शरद पवार की पार्टी एनसीपी के विधायक प्रकाश सोलंकी के घर में आग लगाने के बाद अब प्रदर्शनकारियों ने अब राज्य सरकार पूर्व मंत्री जयदत्तजी क्षीरसागर के ऑफिस को आग लगा दी।

घर में घुसे प्रदर्शनकारी

यही नहीं बीड विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप क्षीरसागर के घर को भी प्रदर्शनकारियों ने निशाने पर लिया, उग्र प्रदर्शनकारी संदीप क्षीरसागर के घर में घुस गए और 5-6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उग्र भीड़ यही नहीं रूकी, विधायक के घर को भी आग के हवाले कर दिया। इस उग्रता को देखते हुए बीड जिले में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया गया है, मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी गई है।

शरद गुट का कार्यालय बना निशाना

गुस्साए प्रदर्शनकारी विधायकों के घर, दफ्तर और व्यवसाय को निशाना बना रहे हैं। महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से जैसी जानकारियां सामने आ रही हैं उससे पता चलता है कि प्रदर्शनकारी आंदोलन को उग्र तरीके से आगे बढ़ाना चाहते हैं। मराठा आरक्षण को सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने शरद पवार गुट के कार्यालय को भी अपना निशाना बनाया है। इसके साथ ही एक विधायक के होटल (होटल सनराइज) को भी आग के हवाले कर दिया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!