---Advertisement---

निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका खारिज, 1 दिसंबर को अगली सुनवाई

On: October 31, 2023 10:12 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- झारखंड की निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को आज 31 अक्टूबर को भी सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां अदालत की ओर से उन्हें फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। मामले में अब 1 दिसंबर को सुनवाई होगी। इस तरह निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की इस साल भी दिवाली जेल में ही बीतेगी।

क्या है मामला

बता दें कि ईडी ने मनरेगा घोटाले में हुई मनी लांड्रिंग के आरोप में उन्हें 11 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। पहले पीएमएलए कोर्ट और उसके बाद हाइकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए 31 अक्टूबर की तिथि निर्धारित की थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी, जानें अपने जिले का हाल 

रांची: रेस्टोरेंट में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की मौत; गैंगस्टर प्रिंस खान ने दी थी धमकी

मुंह में जबरन डाली सिगरेट, विरोध करने पर साड़ी खींची; जमशेदपुर में महिला के साथ हैवानियत

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी