---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास बारूदी सुरंग विस्फोट, सेना के 3 जवान घायल, इलाजरत

On: November 1, 2023 11:55 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

जम्मू-कश्मीर:- सेना के अधिकारियों ने बताया कि आज (बुधवार) सुबह कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में 3 जवान घायल हो गए। घायलों को नजदीकी चिकित्सा सेंटर में ले जाया गया, बाद में उनमें से 2 जवानों की हालत गंभीर होने की स्थिति में विषेश उपचार के लिए राजौरी के एक सैन्य अस्पताल में रेफर किया गया है। अधिकारियों ने प्रारंभिक जानकारी के हवाले से बताया कि सैनिक मेंढर सेक्टर में फगवारी गली इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी बारूदी सुरंग सक्रिय हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली के हिस्से के रूप में नियंत्रण रेखा के आगे के क्षेत्र बारूदी सुरंगों से भरे हुए हैं जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाते हैं जिसके परिणामस्वरूप इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now