---Advertisement---

छठ पर्व के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, अच्छे से साफ-सफाई कराने समेत दिए कई आवश्यक निर्देश

On: November 2, 2023 3:17 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गढ़वा:- छठ पर्व 2023 के मद्देनजर आज उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय द्वारा सामूहिक रूप से नगर परिषद गढ़वा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाट का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने फ्रेंड्स क्लब छठ घाट, स्टूडेंट्स क्लब छठ घाट, जय देवी संघ छठ घाट, टी ग्रुप छठ घाट, सहिजना छठ घाट एवं कल्याणपुर स्थित छठ घाट पहुंच साफ सफाई का जायजा लिया।

इस दौरान छठ घाट की अच्छे से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए नगर परिषद गढ़वा के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को अच्छे से घाटों की सफाई करवाने का निर्देश दिया गया। वहीं छठ पर्व पर विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, बिजय कुमार को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस दौरान उपायुक्त ने छठ घाट समितियों से अपील किया कि वह घाटों पर अत्यधिक ध्वनि वाले यंत्र यथा डीजे का इस्तेमाल न करें जिससे ध्वनि प्रदूषण से श्रद्धालुओं को समस्या हो। उन्होंने कहा कि छठ पर्व आस्था और श्रद्धा का पर्व है, इसे पूरी निष्ठा एवं शालीनतापूर्वक मनाए। इस मौके पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कई अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए जिससे छठ घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम जनों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा विजय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, गढ़वा सुशील कुमार, अंचल अधिकारी, गढ़वा मयंक भूषण समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now