---Advertisement---

रिम्स के हॉस्टल में डॉक्टर का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप

On: November 2, 2023 6:15 AM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से एक हड़कंप मचाने वाली खबर आ रही है। हॉस्टल नंबर 5 से एक डाक्टर का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस बात की खबर मिलते ही बरियातू पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में लग गई है।

मृतक की पहचान डॉ. मदन कुमार के रूप में हुई है।बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची।सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने शव डॉक्टर मदन कुमार के होने की पुष्टि की है।

बताया जाता है कि तमिलनाडु के रहने वाले डॉक्टर मदन रिम्स के फॉरेंसिक एंड मेडिसिन डिपार्टमेंट के सेकंड इयर के छात्र थे।

रांची के सदर डीएसपी प्रभात रंजन दरबार ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। मौके से एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम के द्वारा कई तथ्य जुटाए गए हैं।जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ मदन अपने कमरे से सुबह 5 बजे के करीब से ही गायब थे।सुबह 5:40 के करीब हॉस्टल के छात्रों को किसी भारी चीज के छत से जमीन पर गिरने की आवाज आई, जब वे नीचे देखने गए तो उन्होंने देखा कि एक युवक जली हुई अवस्था में नीचे पड़ा हुआ है।इसके बाद मामले की जानकारी बरियातू पुलिस को दी गई।डॉ मदन तमिलनाडु के मदुरई के रहने वाले थे।रांची के सदर डीएसपी प्रभात रंजन दरबार ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है।मामले की तफ्तीश की जा रही है. मौके से एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम के द्वारा कई तथ्य जुटाए गए हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now