झारखंड

भूकंप: अब तक 154 लोगों की मौत, देर रात भूकंप से दहला नेपाल, भारी तबाही

झारखंड वार्ता

नेपाल एक बार फिर भूकंप से दहल गया है। 6.4 की तीव्रता से आए भूकंप ने नेपाल में भारी तबाही मचाई है। एक दर्जन से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। पश्चिमी नेपाल में भूकंप के तेज झटके से नालागड़ म्युनिसिपालिटी की डिप्टी मेयर समेत 154 लोगों की मौत हो गई है। जाजरकोट और पश्चिमी रूकुम में सबसे ज्यादा तबाही मची है। देर रात आए इस भूकंप के तेज झटके दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार में भी महसूस किए गए।

घायलों का चल रहा इलाज

नेपाल में भारी तबाही की चपेट में लोगों की मदद के लिए स्थानीय लोग पहुंचे। भूकंप का केंद्र जाजरकोट में था जहां 92 लोगों की मौत हुई है। पश्चिमी रूकुम में भी भारी तबाही मची, जहां 62 लोगों की मौत हुई है। कमोबेश करीब 140 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *