---Advertisement---

Jharkhand News: ED अफसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों से संपर्क, केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी गई जानकारी

On: November 4, 2023 4:37 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची/डेस्क:- झारखंड में ईडी के अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के लिए मनी लॉन्‍ड्रिंग के कुछ आरोपितों ने नक्सलियों से भी साठगांठ की थी। भनक लगते ही खतरे की आशंका जताते हुए ईडी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को इससे अवगत कराया है। अब केंद्र भी इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रहा है। राज्य में ईडी मनरेगा घोटाला, खनन घोटाला, जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्‍ड्रिंग के तहत अनुसंधान के दौरान बड़ा खुलासा किया है। इसमें नेता से लेकर नौकरशाह तक को ईडी ने लपेटा है, जिसके बाद से ही ईडी के अधिकारी व उनका कार्यालय राज्य के लिए चर्चा के केंद्र में हैं।

जेल के अंदर छापेमारी इसी इनपुट पर हुई

इसी बीच ईडी को अपने सर्विलांस से सूचना मिली कि इन मामलों में जेल में बंद कुछ आरोपित व जेल के बाहर उनके सहयोगी नक्सलियों के साथ मिलकर ईडी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में हैं। वे ईडी के अधिकारियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जेल के भीतर चल रही ईडी की छापेमारी भी इसी इनपुट का हिस्सा है। जेल में बंद कुछ नक्सलियों पर भी ईडी की नजर है, जिनसे बहुत जल्द पूछताछ भी हो सकती है। फिलहाल, ईडी के अधिकारियों व उनके कार्यालय की सुरक्षा कड़ी की जा रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड में खत्म हुआ गतिरोध,प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद परिजनों ने शव ले किया अंतिम संस्कार

जमशेदपुर:करनडीह फाटक के दुर्गा मंडप के समीप जलजमाव से बढ़ी परेशानी

जमशेदपुर में एहतियात, छह थाना क्षेत्रों में लागू हुई धारा 163, देखें क्या है पाबंदियां

पुलिस वैन से खींचकर हिमांशु सिंह की हत्या मामला:सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान,जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला एसएसपी को हटाया

हुल दिवस पर मुखी समाज विकास समिति ने सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

चास:आदिवासी सेंगेल अभियान संताल विद्रोह के 171 वां हूल दिवस संकल्प दिवस के रुप में मनाया