---Advertisement---

सरकारी भूमी पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकान को प्रशासन ने जेसीबी लगाकर किया ध्वस्त

On: November 7, 2023 2:19 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी सह दंडाधिकारी हीरक मन्ना केरकेटा ने पुलिस बल के साथ सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गए कच्चे मकान पर जेसीबी चलवाकर किया ध्वस्त।

जानकारी के अनुसार बिशुनपुरा प्रखंड के सारो गांव निवासी मुबारक अंसारी ने अनावाद सर्व साधारण झारखंड सरकार खाता 220 प्लॉट 215 की भूमि पर कच्चा मकान बना कर अतिक्रमण किया हुआ था।

जिसे बिशुनपुरा अंचलाधिकारी निधि रजवार ने अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी को पत्राचार कर अवगत कराया था।

बताया गया की इसके पूर्व में भी मुबारक अंसारी को अतिक्रमण हटाने केलिए अंचल अमीन के द्वारा उक्त भूमी का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी दिया गया था। लेकिन अतिक्रमण नही हटाया गया।

जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने बिशुनपुरा बीडीओ हीरक मन्ना केरकेटा को दंडाधिकारी नियुक्त कर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लिखीत निर्देश दिया। जहां निर्देश के आलोक में उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

मौके पर बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा अपने दल बल के साथ मौजूद थे। वहीं शांति व्यवस्था को लेकर जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाई गई थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल