---Advertisement---

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

On: February 23, 2026 3:37 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 में मतदान के दौरान भारी हंगामा की खबर आ रही है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी रिंकू सिंह के एजेंट के द्वारा कथित रूप से एक समुदाय विशेष की हो रही वोटिंग का जब विरोध किया गया उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिए जाने की खबर है। इस बात की खबर मिलते ही प्रत्याशी रिंकू सिंह मौके पर पहुंच गई और धरने पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी है।

इन लोगों का आरोप है कि जब तक चुनाव आयोग, डीसी हस्तक्षेप नहीं करेंगे तब तक ये लोग धरने पर बैठे रहेंगे। समर्थकों का कहना है कि वार्ड नंबर 9 सेंसेटिव बूथ है. यहां पर सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की मांग की गयी थी. परंतु यहां झारखंड पुलिस के जवानों को ड्यूटी दी गयी है. फिलहाल रिंकू सिंह के साथ साथ अन्य समर्थक धरने पर बैठे है और वोट चोरी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।

रिंकू सिंह और उनके समर्थकों का आरोप है कि बूथ कैपचरिंग हिदायत खान के द्वारा किया जा रहा है। भाजपा समर्थकों को कमरे में बंद कर दिया जा रहा है उनका आईडी छीन लिया जा रहा है और पीटा गया है।बूथ का चुनाव कैंसल होना चाहिए। हिदायत खान की पत्नी नौसीरा खान को बूथ पर जाने की छूट दी जा रही है। जबकि उन्हें रोका जा रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, 9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ