---Advertisement---

छत्तीसगढ़: वोटिंग के दौरान सीआरपीएफ टीम पर नक्सलियों का बड़ा हमला,आईइडी ब्लास्ट

On: November 17, 2023 7:06 AM
---Advertisement---

छत्तीसगढ़: वोटिंग के दौरान धमतरी में नक्सलियों के द्वारा सीआरपीएफ की बाइक सवार टीम पर बड़ा हमला किए जाने की खबर है। नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर सीआरपीएफ की टीम पर हमला बोला है।

बताया जाता है सुरक्षाबलों की टीम मतदान दल को सुरक्षा प्रदान करने निकली थी।मौके पर दो IED होने की पुष्टि हुई है. नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह ब्लास्ट किया गया था।कल ही नक्सलियों के द्वारा मतदान बहिष्कार के बैनर-पोस्टर लगाए गए थे. इसे देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

इस हमले में दो बाइक सवार जवान बाल बाल बच गए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें