---Advertisement---

छठ व्रतियों के लिए हिन्दू महासभा की ओर से चौथे दिन भी लागत मूल्य पर सामग्री का वितरण

On: November 17, 2023 2:02 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- सूर्योपासना का महापर्व छठ आज शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हो गया। आज के दिन व्रतियों ने कद्दू की सब्जी, अरवा चावल का भात, चने की दाल सहित विविध व्यंजन बनाकर भगवान को भोग लगाया। पर्व को लेकर व्रतियों में काफी उत्साह है। लोग तैयारी में जुट गए हैं। बाजार से सामान की खरीदारी कर रहे हैं। आज व्रतियों ने नहा-धोकर कद्दू की सब्जी, अरवा चावल का भात, चने की दाल सहित विविध व्यंजन बनाकर भगवान को भोग लगाया, उसके बाद सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया।

स्थानीय दुर्गा बाडी परिसर मे महापर्व छठ पूजा को लेकर महुआडांड़ हिन्दू महासभा की ओर चौथे दिन शुक्रवार को भी छठ व्रतियों के लिए लागत राशि पर व गरीब तबके के लोगो के लिए फ्री मे छठ पूजा की सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है।
इसकी जानकारी देते हुए हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने  बताया कि यदि कोई छठव्रती की आर्थिक स्थिति ठीक नही है, या कोई निःशुल्क मे सामग्री प्राप्त करना चाहते है तो उन्हे भी हिन्दू महासभा सामग्री उपलब्ध करा रही है हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सभी छठव्रती से आग्रह किया है कि वे स्थानीय दुर्गा बाडी परिसर से सामग्री प्राप्त कर सकते है। छठ व्रतियों के लिए धोती साडी कपड़ा भी उपलब्ध कराया गया है। 

वहीं प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महुआडांड प्रखण्ड उपप्रमुख सरिता जायसवाल की ओर से उनके आवास पर छठ व्रतियों के लिए निःशुल्क आम की सुखी लकड़ी का वितरण किया जा रहा है, इच्छुक व्यक्ति उनके आवास से प्राप्त कर सकतें हैं। वहीं गेहूँ का निःशुल्क वितरण राजन जी की ओर से की जा रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित