---Advertisement---

नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू, लोगों में उत्साह

On: November 17, 2023 3:19 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

छठ महापर्व:- शुक्रवार को नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो गया, सुबह से ही व्रती नहाय खाय की तैयारी में जुटे रहे। कद्दू-भात की तैयारी में व्रती सुबह से लगे हुए दिखे। समूचे प्रदेश के बाजारों में कद्दू के साथ-साथ विभिन्न पूजन सामग्री और फल खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही है।

आज कद्दू-भात के बाद कल शनिवार को खरना है। खरना की पूजन विधि के बाद छठ व्रतियों के द्वारा प्रसाद ग्रहण के बाद अन्य लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। प्रसाद ग्रहण के बाद से छठ व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगी। इसके बाद रविवार को पहला अर्घ्य की तैयारी में श्रद्धालु जुट जाएंगे। छठ व्रती विभिन्न छठ घाटों पर पहला अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य देव को देंगे। इसके बाद अगले दिन सोमवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो जायेगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी

झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा के समक्ष बड़ी संख्या में नक्सली हथियार के साथ करेंगे आज सरेंडर, देखें सूची

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हों युवा, तभी बचेगी जिंदगी : एसपी आशुतोष शेखर

जमशेदपुर:भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक संपन्न,नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का भव्य स्वागत