झारखंड

नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को फिर एक बार बनाया निशाना आईइडी ब्लास्ट, एक जवान शहीद,तीन घायल

चाईबासाः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने फिर से एक बार सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है।गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबेड़ा में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में जवान आ गए और इस घटना में संतोष उरांव नमक जवान शहीद हो गए। जबकि सीआरपीएफ के एक अफसर समेत तीन जवान घायल बताए जा रहे हैं। जबकि एक और जवान जनता नाथ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है जिन्हें एयरलिफ्ट कर रांची भेजे जाने की खबर है।

घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के एसपी ने की है। घटना शुक्रवार की है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।