झारखंड

सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का किया गया वितरण

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

बेतला:- लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर बेतला पंचायत के कुटमू शिव मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के सहयोग से सैकड़ो छठ व्रतियों के बीच फल, पूजन सामग्री, प्रसाद व गन्ना का वितरण किया गया। बेतला पंचायत के मुखिया मंजू देवी ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण करने के बाद कहा कि छठ मइया की महिमा अपार है। भगवान सूर्य देव की उपासना पर आधारित यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि लाये इसकी वह कामना करती हैं। कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। आसपास के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर पूर्व मुखिया संजय सिंह, उप मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद रजक, भगवान प्रसाद, आवास मित्र उमेश रजक, शंभू सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, संतोष प्रसाद, आर एन पाठक, जयप्रकाश बैठा, संतोषी सिंह, जमुना सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।