---Advertisement---

छठ पूजा के शुभ अवसर पर भव्य भक्ति जागरण का किया गया आयोजन

On: November 20, 2023 4:07 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

बेतला:- आस्था का महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर सर‌ईडीह शिव सागर छठ घाट स्थित भव्य भक्ति जागरण का आयोजन सर‌ईडीह के स्थानीय कमिटी पंचायत के मुखिया बुद्धेश्वर सिंह, विजय प्रसाद, विशाल कुमार, अध्यक्ष प्रकाश सिंह समेत कई अन्य लोगों के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि पंचायत के मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर भव्य भक्ति जागरण का शुभारंभ किया। जिसमें कलाकार सरस्वती सरगम, सौरभ आर्या समेत सांस्कृतिक कलाकारों के द्वारा पुरे छठ गीत प्रस्तुत किया गया। पूरी रात श्रोताओं का खुब मनोरंजन कराया गया। साथ ही कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि विधायक श्री रामचंद्र सिंह को कमिटी के द्वारा विधानसभा में उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर फुल माला व ताली बजा कर स्वागत किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि श्री रामचंद्र सिंह ने कमिटी के लोगों को भी माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन करना बहुत बेहतर कार्य है, कमिटी के लोगों को उन्होंने इस तरह की आयोजन पर समिति के लोगों को बधाई दी। मौके पर उन्होंने कहा कि छठ घाट का भी सौंदर्यीकरण किया जायेगा। यहां आने वाले दिनों में बेहतर छठ घाट के रूप में यह शिवसागर छठ घाट दिखाई देगा। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और श्रोता खुब झूमे। स्वागत गान भी प्रस्तुत किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा

प्रसिद्ध फिल्मकार,लेखक व पत्रकार खवाज़ा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला शुरू

दुमका से गिरफ्तार हुआ निजी कंपनी का प्रबंधक,नाबालिक पुत्री के यौन शोषण का है आरोपी