---Advertisement---

जर्जर पोल व तार रस्सी के सहारे, विद्युत विभाग की घोर लापरवाही, अप्रिय घटना का हो रहा इंतजार

On: November 25, 2023 4:00 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

मझिआंव (गढ़वा):- नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 5, वीआईपी गली में बिजली का नंगा तार लटक कर काफी नीचे आ गया है। जर्जर पोल तार को रस्सी के सहारे संभाला गया है। जिससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। वीआइपी गली के स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही एवं बिजली के काफी नीचे लटके हुए नंगे तार के बारे में नगर पंचायत के कार्यपालक प्रदीप शैलेश कुमार को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार से कहा कि अभिलंब इस जर्जर पोल तार को दुरुस्त कराया जाए नहीं तो कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। ईश्वर का लाख-लाख शुक्र की अभी तक किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। वहीं नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने इस सूचना के आलोक में स्वयं स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। विद्युत विभाग को जर्जर पोल और तार के मरम्मती हेतु दो बार पत्राचार भी किया जा चुका है। परंतु विद्युत विभाग के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह