July 26, 2026

हाइकोर्ट के अधिवक्ता और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, अधिवक्ता ने दर्ज कराई FIR

Picsart_23-11-26_21-37-52-484.jpg

झारखंड वार्ता

रांची:- हरमू नदी के उद्गम स्थल पर अतिक्रमण को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में मुद्दा उठाने वाले अधिवक्ता लाल ज्ञान रंजन नाथ शाहदेव और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। इसे लेकर अधिवक्ता लाल ज्ञान रंजन नाथ शाहदेव ने पंडरा ओपी में शनिवार को मामला दर्ज करवाया है। मोटरसाइकिल पर सवार 2 अज्ञात अपराधियों ने अधिवक्ता लाल ज्ञान रंजन नाथ शाहदेव की जीप रोकर उन्हें रिवाल्वर दिखाते हुए हाईकोर्ट से केस हटा लेने की धमकी दी, ऐसा नहीं करने पर उन्हें और उनके परिवार वालों को दुनिया से विदा करने की धमकी दे डाली। इसके बाद अधिवक्ता ज्ञान रंजन ने पंडरा थाना जाकर इसकी शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज कराया।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed