July 26, 2026

डिमना रोड के के ऑर्चिड एकेडमी मून सिटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप शुरू

IMG-20231126-WA0384_copy_690x360.jpg

विश्व का सबसे पुराना खेल कराटे लेकिन सरकार के द्वारा प्रोत्साहन नहीं:विकास सिंह

जमशेदपुर:सौरि-रिव्यू-मात्सस्याशी डु-एसोशियेसन के तत्वाधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ मानगो डिमना रोड़ स्थित के.के.ऑरचिड अकैडमी, मून सिटी, जमशेदपुर में हुआ ।

कराटे चैंपियनशिप का उद्घाटन के. के.बिल्डर के विकास सिंह, संस्था के ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन सह भाजपा नेता विकास सिंह, संस्था के ऑर्गेनाइजिंग डायरेक्टर राजीव सिंह एवं समाजसेवी अनिल चौबे के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।


उड़ीसा बंगाल बिहार छत्तीसगढ़ और झारखंड के डेढ़ सौ करते कराटेकार ले रहे हैं भाग

इस टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड सौरि-रिव्यू-मात्सस्याशी डु-एसोशियेसन के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन संस्था के संचालक जितेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा किया गया है।टूर्नामेंट में लगभग 150 कराटेकार भाग ले रहे हैं।जिसमें उड़ीसा, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड आदि के टीमें भाग ले रहे हैं।संस्था के द्वारा यह आयोजन चौथी बार किया जा रहा है ।

संस्था के चेयरमैन भाजपा नेता विकास सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कराटे आत्मरक्षा के लिए बनाया खेल हैं। यह उस समय से प्रचलित है जिस समय लोगों को लाठी डंडा या कोई हरवे हथियार का ज्ञान नहीं था। लोग अपने हाथ और पैर से कराटे के माध्यम से अपनी रक्षा करते थे लेकिन इसके बावजूद भी अन्य खेलों के तुलना में कराटे को किसी भी सरकार के द्वारा प्रोत्साहन नहीं मिलने से धीरे-धीरे लोगों का रुझान इस ओर कम हो रहा है ।

विकास सिंह ने कहा कि सभी बच्चियों को वर्तमान युग में कराटे सीखना और खेलना चाहिए ।जिससे वें स्वयं अपनी रक्षा विकट परिस्थितियों में कर सके ।
टूर्नामेंट का समापन और पुरस्कार वितरण 27 नवंबर को

टूर्नामेंट का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण दिनांक 27 नवंबर को होगा ।

आयोजन के मुख्य कर्ताधर्ता जितेंद्र कुमार शर्मा ब्लैक बेल्ट धारी

जमशेदपुर के लोयला विद्यालय के खेल के प्रमुख शिक्षक सह इस आयोजन के मुख्य कर्ताधर्ता जितेंद्र कुमार शर्मा कराटे के ब्लैक बेल्ट धारी होने के साथ-साथ कई देशों में अपना प्रदर्शन कर कई खिताब जीतने का काम किया है ।

बाहर से आए बच्चों के ठहरने का होटल में उचित इंतजाम

अन्य प्रदेशों से आए हुए बच्चों को ठहराने हेतु कई होटलों इंतजाम किया गया है ।

ख़बर को शेयर करें।