बीडीओ ने प्रखंड के सभी डीलरों के साथ की बैठक, प्रत्येक व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड बनाने का दिया निर्देश

On: November 29, 2023 4:04 PM

---Advertisement---
शुभम जायसवाल
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार सिंह ने प्रखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर बीडीओ विकास कुमार सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना-झारखंड ,सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले इसके लिये उनके पास आयुष्मान कार्ड होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आप सबों के पास बीपीएल लाभुकों की सूची है,आप सभी लाभुकों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये प्रेरित करें ताकि उन्हें इसका लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि शिकायत मिल रही है कि कुछ मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन उठाव हो रहा है। इसे दूर करने के लिये उन्होंने सभी डीलरों को मृत लाभुकों की सूची प्रखंड कार्यालय में यथाशीघ्र जमा कराने का निर्देश दिया ताकि आगे की कार्रवाई किया जा सके.बैठक में डीलर संघ के अध्यक्ष रविन्द्र प्रताप देव,दीनदयाल शुक्ल,रामजी चंद्रवंशी, सीताराम यादव,कृपा कुजूर,अमरनाथ भोक्ता,लालती देवी,विद्या देवी,अशोक मेहता,लालमुनी यादव,अमित कुमार,रमेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित थे।