---Advertisement---

कलवाडीह में बज्रपात से मवेशी मरा, बस्ती के कई घरों के बिजली उपकरण जले

On: July 7, 2023 2:22 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- प्रखंड के कलवाडीह गांव में बुधवार देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छाए और तेज गड़गड़ाहट के बीच बज्रपात होने से कलवाडीह मुस्लिम टोला में लोगों के घरों में स्वीच बोर्ड पंखे आदि में आग लग गई, तारों में भी आग देख बस्ती में हड़कंप मच गया। कोई हताहत तो नहीं हुई उसी दौरान उक्त गांव के मोहम्मद कमरुद्दीन मोमिन के गोशाल में बंधा एक बैल मर गया। साथ ही मोहल्ले में लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर भी जल गया एवं उस ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही जल मीनार के पेनल बोर्ड समेत लगभग सभी घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए। जिसमें एलईडी टीवी, पंखे, स्विच बोर्ड, वाटर पंप आदि जल गए। गुरुवार की सुबह स्थानीय मुखिया लालू उरांव, गांव के ही समाज सेवी मोहम्मद चांद, मोहम्मद फारुख समेत कई गणमान्य लोगों ने बस्ती में बज्रपात से हुए क्षती का जायजा लिया। वहीं मोहम्मद कमरुद्दीन मोमिन ने बताया बैल के मर जाने से लगभग 25 हजार का नुक़सान हुआ है। बैल के मर जाने के कारण खेती करने में भारी कठिनाईयों होगी। उन्होंने अंचल कार्यालय में आवेदन दे कर मुआवजे की मांग की है। इधर ग्रामीणों ने भी विभाग को आवेदन देकर मुहल्ले के सभी घरों के जले बिजली उपकरण की मुआवजे की मांग की है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुरी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने दिया आवेदन

मुरी स्टेशन प्लेटफॉर्म एक नंबर एवं दो नंबर पर पानी सप्लाई बंद यात्री परेशान

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में