राष्ट्रिय

कुछ ही देर में भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 3 राज्यों में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

नई दिल्ली:- भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। चार में से तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे उसके पक्ष में आए हैं। इसके बाद इन राज्‍यों में बीजेपी का सरकार बनाने का रास्‍ता साफ है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्‍यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। रविवार सुबह से ही पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं। मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिला है। तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बनते ही लोकसभा चुनाव से पहले यह बड़ी जीत होगी।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।