---Advertisement---

जेंडर हिंसा के खिलाफ युवा का 16 दिवसीय अभियान

On: December 7, 2023 7:17 AM
---Advertisement---

अधिकारों की रक्षा के लिए गठित सरकारी संस्थाओं को सक्रिय बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की बनी एकजुटता

जमशेदपुर: सामाजिक संस्था युवा( यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) एवं विमेन गेनिंग ग्राउंड कंसोर्टियम, क्रिया न्यू दिल्ली के तत्वावधान में 16 दिवसीय अभियान के तहत असमानता से समानता ,सबकी गिनती एक समान के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय सेमिनार सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के साथ किया गया।

युवा की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने बताया कि आज हमें मिलकर हिंसा की स्थिति पर बात करने की जरूरत है कि कहां कहां पर गैप है, जिसे हमें दूर करने की पहल करनी है ताकि समानता के साथ सब की गिनती हो ।पैनल डिस्कशन में झारखंड विकलांग मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार, डालसा की महिला वकील प्रीति मुर्मू, आदर्श सेवा संस्थान की सचिव प्रभा जायसवाल , महिला कल्याण समिति की सचिव अंजलि बोस, सोनाली पाल ने हिंसा के खिलाफ़ सहायता प्राप्त हेतु संबंधित सरकारी संस्थाओं तक पहुंच कैसे बने पर बात चीत की और मिलकर उपस्थित गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलाकर रणनीति बनाई कि कैसे लड़कियों, महिलाओं , विकलांग जनों, ट्रांस व्यक्तियों की सुविधाओं तक पहुंच को समावेशी बनाए । चिन्हित मुद्दों को लेकर लगातार पैरवी करने की पहल की ताकि कानूनी व्यवस्था और मजबूत हो ।सरकारी संस्थाएं जैसे महिला गृह, स्टे होम, वन स्टॉप सेंटर को सक्रिय बनाया जाए ,इस पर बात की गई और एक डिमांड लेटर भी तैयार किया ।साथ ही सीडो के कार्य एवं भूमिका पर बात की गई।

धन्यवाद ज्ञापन युवा की अध्यक्ष उषा सबिना देवगम ने किया । कार्यक्रम को सफल बनने में युवा के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष दौलत सोनी का औचक निरीक्षण,कचरे का अंबार देख भड़के,लापरवाही पर मेट को सख्त चेतावनी

जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने  निर्मित नाली का किया शिलान्यास

सीतारामडेरा:गिरफ्तारी के दौरान युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पांचवीं मंजिल पर चढ़े आरोपी ने दी कूदने की धमकी

जमशेदपुर हिमांशु सिंह हत्याकांड: राजस्थान से डीडी बार का मालिक नीरज सिंह,ओडिशा से मैनेजर भी पुलिस के शिकंजे में

धालभूमगढ़ प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद कार्यक्रम आयोजित

15 वर्षों बाद कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के 50 घरों में पहुंचा नल का पानी,पंसस सुनील गुप्ता का प्रयास रंग लाया