---Advertisement---

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के झारखंड और उड़ीसा के ठिकानों पर आईटी की रेड,इतने मिले नोट की थक गईं मशीनें

On: December 7, 2023 3:05 PM
---Advertisement---

बौद्ध डिस्टलरीज के झारखंड उड़ीसा के कई ठिकानों पर रेड

Ranchi: टैक्स चोरी के आरोप में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की झारखंड और उड़ीसा में बड़ी कार्रवाई की खबर है। बौद्ध डिस्टलरीज के ओडिशा के बोलांगीर और संबलपुर तो झारखंड के रांची और लोहरदगा में बुधवार से रेड जारी है। बताया जा रहा है कितने मात्रा में नोटों का अंबर मिला है की नोट गिनने वाली मशीनें थक गई हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 50 करोड रुपए की गिनती हो चुकी है।

बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड पर टैक्स चोरी के शक में आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कई स्थानों पर छापेमारी की।आयकर विभाग की छह टीम जांच कर रही है। आयकर विभाग की टीम के साथ सीआईएसएफ के जवान भी शामिल हैं।

https://x.com/ANI/status/1732636559458124152?t=c3UakEDg2Pwp9MN5jej9Gg&s=08

बता दें कि बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने झारखंड से राज्यसभा के कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के रांची, लोहरदगा और ओडिशा स्थित पांच से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी।

धीरज साहू झारखंड के एक प्रमुख व्यावसायिक और राजनीतिक परिवार से आते हैं। वह कांग्रेस की ओर से दो बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं।सांसद साहू का पैतृक आवास लोहरदगा में है, जबकि रांची के रेडियम रोड में उनके परिवार का बंगला है।इन दोनों जगहों पर सुरक्षा बलों के साथ इनकम टैक्स की टीमें बुधवार सुबह पहुंचीं।

धीरज प्रसाद साहू के घर पहले भी हो चुकी है छापेमारी

इसके अलावा ओडिशा के सुंदरगढ़ में भी उनसे संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। 12 दिसंबर 2019 को भी आयकर विभाग की टीम धीरज साहू के घर पहुंची थी. 2019 में रांची से दिल्ली जाने के दौरान रांची एयरपोर्ट पर लगेज स्कैनिंग में झारखंड से कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के पास से 38.5 लाख रुपए मिले थे।इस वक्त आयकर विभाग की टीम लोहरदगा स्थित आवास पहुंची थी।तब समय कम होने की वजह से रुपयों की गिनती रांची एयरपोर्ट में नहीं की जा सकी थी। सीआईएसएफ ने इसकी सूचना इनकम टैक्स को दी थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन