---Advertisement---

युवा समाजसेवी ने अपने बेटे के जन्मदिवस पर मरीजों को उपलब्ध कराया अल्पाहार

On: December 7, 2023 3:30 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

मझिआंव (गढ़वा):- युवा समाजसेवी सह भावी अध्यक्ष प्रत्याशी नगर पंचायत मझिआंव मारूत नंदन सोनी के द्वारा अपने सुपुत्र श्रेयस राज के जन्मदिवस पर मझिआंव हॉस्पिटल में मरीजों को ब्रेड, चाय, टोस्ट, तथा पारले जी बिस्कुट का वितरण किया। अस्पताल में बंधिकरण हेतु आए दर्जनों मरीजों सहित कई गणमान्य लोगों ने श्रेयस राज को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं तथा आशीर्वाद प्रदान किया।
श्री सोनी ने इस अवसर पर कहा कि उनके सुपुत्र का आज चौथा जन्मदिवस है। इस अवसर पर उनके द्वारा मरीज के लिए अल्पाहार उपलब्ध कराया गया है। इस माध्यम से वह समाज में यह संदेश देना चाहते हैं कि किसी भी खुशी के मौके पर दूसरों के चेहरे पर खुशी देखने से बढ़कर कोई जश्न नहीं होता। अपने पुत्र के जन्मदिवस के अवसर पर वह आने वाली युवा पीढ़ी को यह संदेश देना चाहते हैं।

मौके पर युवा समाजसेवी के साथ शिवांश सोनी, सूचित कमलापुरी, टुकु कमलापुरी, अनुज पांडेय, मुमताज अंसारी, ब्रजेश पासवान, कलीम अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीणों को जंगल से छुड़ाया,5 आरोपी दबोचे

झारखंड की दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप,मची सनसनी

जमशेदपुर:रशीद कटा,11 साल बाद भी नहीं मिला पानी,बागबेड़ा की महिलाओं का फूटा गुस्सा,डीसी ऑफिस का घेराव