July 26, 2026

VIDEO: साबरमती में तैयार हुआ भारत का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन

Picsart_23-12-07_21-56-49-813.jpg

झारखंड वार्ता

अहमदाबाद:- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को अहमदाबाद के साबरमती के मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब में बने बुलेट ट्रेन टर्मिनल का वीडियो शेयर किया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 2017 में इस परियोजना का अनावरण किया था। परियोजना का पहला चरण 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, पूरी परियोजना 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है।

टर्मिनल में यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान कराने के लिए डिजाइन की गई अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। इसके साथ ही मुंबई-अहमदाबाद 508 किमी डबल-लाइन ट्रैक से जुड़ जाएंगे, जिससे यात्रा का समय कम होकर केवल 2.07 घंटे रह जाएगा।

ख़बर को शेयर करें।