July 26, 2026

70 परिवारों के लिए मूलभूत सुविधाएं मिलने के बाद ही खाली होंगे गांव – ग्रामसभा

Picsart_23-12-08_10-36-13-442.jpg

झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- पलामू व्याघ्र परियोजना के संदर्भ में कुजूरूम गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। ग्रामसभा में हुई चर्चा में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि जब तक वन विभाग कुजूरूम गांव के 70 परिवारों के लिए 5-5 एकड़ खेती योग्य जमीन, मकान, जमीन की खतियानी दस्तावेज एवं सामूहिक सुविधा उपलब्ध नहीं कराती, तब तक हम कुजूरूम गांव के निवासी गांव खाली नहीं करेंगे। इसके साथ ही बिजली, पानी, मोबाइल टावर, सड़क इत्यादि की भी मांग है। सर्वसहमति से इस बात का भी निर्णय लिया गया कि उपायुक्त, प्रमुख सचिव पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, प्रमुख सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, झारखंड सरकार, मुख्यमंत्री, झारखंड, प्रधान सचिव, झारखंड सरकार को सूचनार्थ पत्र प्रेषित किया जाए। ग्राम सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार 6 दिसम्बर-2024 को उपायुक्त समेत सभी विभाग व पदाधिकारियों को रजिस्ट्री डाक से पत्र भेजा गया है।

ख़बर को शेयर करें।