---Advertisement---

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने आयोजन स्थल का किया निरीक्षण

On: December 10, 2023 10:02 AM
---Advertisement---

भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 18 दिसंबर को इचाक में आगमन को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई है। इस संबंध में बीते शुक्रवार को उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियों के बाबत कई निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में आज उपायुक्त के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक समेत जिले के आला अधिकारियों ने ईचाक प्रखंड के मुख्य आयोजन स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड लैंडिंग स्थल,पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, रोड़ मरम्मती, साफ सफ़ाई, सुरक्षा आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए।

बताते चलें की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का “आपकी योजना आपकी सरकार,आपके द्वार” के तहत् आयोजित कार्यक्रम में हजारीबाग का दौरा प्रस्तावित है।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित सहित जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद