---Advertisement---

गायत्री परिवार: नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ मखदुमपुर राम मंदिर व मानगो मून सिटी में 1008 दीपों के साथ संपन्न

On: December 11, 2023 3:29 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मण्डल के द्वारा जमशेदपुर और उसके आसपास के एरिया में 24 स्थानों पर 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ श्रृंखला चल रही है और भक्तों के द्वारा 1008 दीप प्रज्वलित कर विश्व कल्याण हेतु आहुतियां समर्पित की जा रही है।


इसी कड़ी में शनिवार को परसुडीह थाना क्षेत्र श्रीराम मंदिर परिसर मकदमपुर परसुडीह में 9 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ अपार जन समूह के बीच संपन्न हुआ । यज्ञ में लगभग 500 धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण हेतु यज्ञ भगवान को अपनी आहुतियां समर्पित किये ।


यज्ञ का संचालन बहन जसवीर कौर और उनके बहनो द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप हैं विश्व हिंदू परिषद के विभागीय संयोजक श्री जनार्दन पांडे जी और समाज सेवी श्री अर्जुन यादव

जी उपस्थित रहे ।


साथ ही साथ संध्या 5:00 बजे से विराट दीप महायज्ञ का आयोजन भी किया गया। जिसमें धरा से अंधकार का समूल नाश हो ऐसी भावनाओं के साथ 1008 दीपक प्रज्वलित किया गया ।संध्याकांलिन दीप महायज्ञ का संचालन टोली नायक श्री भुवनेश्वर शास्त्री जी और प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के सदश्य श्री वीर जवाहर जी, नीरज जी के द्वारा किया गया ।


इस कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ जमशेदपुर के कोने-कोने से अनेक लोग हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित हुए ।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के सूत्रधार श्री शम्भूनाथ दुबे, सतीश पाल,सारन्धा देवी,गिरीजा देवी कर साथ- साथ नवयुगदल के सभी युवा कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया।

मानगो मून सिटी में भी हजारों श्रद्धालुओं ने 1008 दीप प्रज्वलित कर विश्व शांति की कामना की

नवयुग दल युवा प्रकोष्ठ तथा प्रज्ञा महिला मंडल गायत्री परिवार टाटानगर द्वारा 24 स्थानों पर संकल्पित 9 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ अभियान के अंतर्गत मानगो मून सिटी में एक दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।


शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप में युग ऋषि के मानस पुत्रों श्री भुनेश्वर शास्त्री जी ,श्री वीर जवाहर जी एवम श्री नीरज विश्वकर्मा जी ने वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी के उद्घोष वाक्य मनुष्य में देवत्व तथा धरती पर स्वर्ग का अवतरण के तत्वबोध से सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का ज्ञानवर्धन किए ।


आज प्रातः कालीन सत्र में हवन यज्ञ को संपन्न कराते हुए गायत्री एवम यज्ञ के महत्व को बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ को पिता तथा गायत्री को माता की संज्ञा दी गई है । गौ ,गंगा गुरु ,,गीता एवम गायत्री को भारतीय संस्कृति का आधार स्तंभ माना गया है। इसलिए हमारे शास्त्रों में जितना गायत्री के विषय में कहा एवम लिखा गया है ।उतना अन्य किसी विषय में वर्णन नहीं है।


।यज्ञ के विषय में सतपथ ब्राह्मण ग्रन्थ में यज्ञ को सर्वश्रेष्ठ कर्म बताया गया है ।हमने यज्ञ और गायत्री से अपने को दूर कर लिया है इसलिए नाना प्रकार की विसंगतियां हमें समाज में दिखाई दे रही है । हमें पुनः वापस गायत्री एवम यज्ञ को पुनर्स्थापित करना होगा ,इसके लिए गायत्री परिवार पूरे विश्व के कोने कोने में राष्ट्र जागरण का अभियान चला रहा है ।


सांयकालीन सत्र में 1008 दीपों को प्रज्वलित के दीप यज्ञ संपन्न किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में श्रीमति रेखा शर्मा,अंजू

ठाकुर,मंजू उपाध्याय, मीता घोष,गरिमा देवी,गीता भगत,सुशील उपाध्याय, महेश शर्मा,प्रहलाद घोष के साथ महिला मंडल मानगो और नावयुगदल के युवाओं का सराहनीय योगदान रहा ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: उतरी कीताडीह पंचायत भवन खूंटी टैंकर एसोसिएशन के तत्वाधान में निःशुल्क पुस्तक वितरण

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत