---Advertisement---

‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान की शुरुआत, बिना हेलमेट पहने दोपहिया चालक को पेट्रोल देने पर उक्त पम्प संचालक पर भी कार्रवाई – पुलिस

On: December 13, 2023 4:12 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

महुआडांड़ (लातेहार):- थाना अंतर्गत सभी पेट्रोल पंप पर अब किसी दो पहिया वाहन के लिए बिना हेलमेट का पेट्रोल नहीं मिलेगा। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान चलाया गया, ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लाया जा सके। उक्त संबंध में महुआडांड़ थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने बताया कि इस आदेश को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बीच-बीच में इसका मॉनिटरिंग भी पुलिस करेगी। अगर कोई पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट पहने दोपहिया चालक को पेट्रोल देते हैं तो उक्त पम्प संचालक पर भी कार्रवाई होगी। थाना प्रभारी ने पुनः पेट्रोल पंप के संचालकों को सूचित करते हुए नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी आग्रह करते हुए सड़क दुर्घटना में कमी लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चालकों को निर्देश दिया जाता है कि अपने घर से जब भी दो पहिया वाहन लेकर बाहर निकलें तो हेलमेट व जूता पहनकर ही निकलें। बाइक से संबंधित सभी कागजात भी अपने पास रखें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें