July 26, 2026

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर फिर से पहुंची इनकम टैक्स की टीम, उच्च तकनीक मशीनों से खजाने की तलाश

Picsart_23-12-13_21-24-30-198.jpg

झारखंड

रांची:- जियो सर्विलांस मशीनों के साथ एक बार फिर धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। राजधानी राँची में कांग्रेस नेता के आवास पर देर रात को ही सर्विलांस मशीनों के साथ टीम पहुंच गई थी। आज बुधवार (13 दिसंबर) को सुबह से ढेड़ दर्जन से ज्यादा आयकर विभाग के लोग कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर जांच कर रही है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही झारखण्ड, बंगाल और ओडिशा में धीरज साहू एवं उनसे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी हुई। ओडिशा में 350 करोड़ रुपए से अधिक नकदी आयकर विभाग की टीम ने जब्त की है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed