---Advertisement---

गूँज महोत्सव के समापन के बाद विधायक ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

On: December 23, 2023 2:26 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली स्टेडियम परिसर में शुक्रवार के दिन गूंज महोत्सव के समापन के बाद 12 महिला सफाई कर्मियों को सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने सम्मानित किया तथा उपहार भी भेंट किया। उपहार पाकर सफाई कर्मी काफी खुश नजर आ रहे थे। विधायक ने कहा कि मेला के अवसर पर मेला परिसर को स्वच्छ रखकर मेला का मान सम्मान बढ़ाने में अन्य लोगों की तरह इन महिला सफाई कर्मियों का भी भूमिका बहुत ही सराहनीय रही। सफाई कर्मियों ने मेला से पहले एवं मेला के बाद साफ सफाई कर स्वच्छ सिल्ली की सपना को साकार किया है। इसके एवज में इन्हें सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सफाई कर्मियों की भूरी भूरी प्रशंसा भी की। मौके पर गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, गौतम कृष्ण साहू, सुशील महतो, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक, संजय सिद्धार्थ, मुखिया सोमरा मांझी, अजय महतो, रविंद्र करमाली, रामस्वरूप मंडल, विकास महतो, अनिल महतो, अनिल मांझी समेत गूंज परिवार के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का तीखा हमला, बोले चुनाव प्रभावित करने के लिए मीट भात और बांटें पैसे

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे