---Advertisement---

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

On: December 23, 2023 3:39 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

नई दिल्ली:- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने पीएम मोदी का न्योता स्वीकार कर लिया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने जनवरी में दिल्ली आने में असमर्थता जताई।

मैक्रों गणतंत्र दिवस पर भारत आने वाले छठवें फ्रांसीसी नेता होंगे। उनसे पहले 1976 में फ्रांसीसी प्रधानमंत्री जैक्स शिराक, 1980 में राष्ट्रपति वैलेरी गिस्कार्ड डी’एस्टेंग, 1998 में राष्ट्रपति जैक्स शिराक, 2008 में राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी, 2016 में राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद गणतंत्र दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि भारत आए थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें