राष्ट्रिय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यूट्यूब पर हुए 2 करोड़ सब्सक्राइबर्स, वैश्विक नेताओं में सबसे ज्यादा

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के पहले नेता बन गए हैं जिनके यूट्यूब पर दो करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। उनके चैनल पर अपलोड विडियोज को अब तक 450 करोड़ बार देखा गया है। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो, 64 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के 7.89 सब्सक्राइबर्स हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सब्सक्राइबर्स संख्या और वीडियो दृश्य, दोनों के मामले में वैश्विक नेताओं को काफी पीछे छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2007 में अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू किया था। तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।