---Advertisement---

कोहिनूर कंपनी के कलेक्शन एजेंट सत्येंद्र सिंह के घर से 17 लाख रुपए की रहस्यमय चोरी!पुलिस जांच में जुटी

On: December 29, 2023 2:45 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 में कोहिनूर कंपनी के कलेक्शन एजेंट सत्येंद्र सिंह के घर से 17 लाख रुपए की रहस्यमय सनसनीखेज चोरी का मामला प्रकाश में आया है।घटना की जानकारी बुधवार की देर शाम को कंपनी के अधिकारियों को हुई। इसके बाद बागबेड़ा थाने में मामला दर्ज कराया गया।

रोड नंबर एक स्वास्तिक वाटिका में रहने वाले सत्येंद्र सिंह के मुताबिक मंगलवार रात को वह अपने घर में मौजूद थे। रात करीब 11 बजे वह सोने चले गए। सुबह उठकर जब उन्होंने अलमीरा खोला तो देखा कि उसमें रखे 17 लाख रुपए गायब थे।

घटना की जानकारी मिलते ही बागबेड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि सत्येंद्र सिंह के घर का सीसीटीवी कैमरा चार माह से खराब है। ऐसे में चोरों का चेहरा कैमरे में कैद नहीं हो पाया है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत