---Advertisement---

एक ही दिन में तीन चोरी, थानेदार छुट्टी पर, एक्टिव हुए एसपी विमल, 24 घंटे में उद्भेदन, सामान के साथ दो चोर गिरफ्तार

On: December 29, 2023 4:41 PM
---Advertisement---

सरायकेला खरसांवा :पुलिस मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरायकेला थाना के पास ही अलग-अलग तीन चोरी हो गई थी। 26 दिसंबर को अनंत ज्वैलर्स,एक मंदिर और एक होटल का एस्बेस्टस तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी। इस सूचना के बाद एसपी डॉ बिमल कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर श्रीनिवास के नेतृत्व में टीम का गठन किया, जिसमें 4 एसआई, 3 हवलदार और 4 सिपाही को भी शामिल किया गया।इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साधनों का इस्तेमाल करते हुए मात्र 24 घंटे में ही दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार कर लिया।स्पेशल टीम ने तुरंत ही तीनों घटनाओं का उद्भेदन करते हुए चोरी के सभी सामानों को जप्त भी कर लिया।

जिले में इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि थानेदार अचानक छुट्टी पर चले गए थे और घटना घट गई लेकिन एसपी विमल कुमार की त्वरित कार्रवाई और चोरों के साथ चोरी का माल रिकवर होना और भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डॉ बिमल कुमार ने कहा कि दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से एक शातिर चोर है और उसके विरुद्ध सरायकेला थाने में इसी वर्ष लगातार तीन मामले दर्ज किए गएं हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है और सभी को सम्मानित भी किया जाएगा।

दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि नये वर्ष में मेरा सभी छोटे-बड़े प्रतिष्ठान के मालिकों से अनुरोध होगा कि आप अपने दुकानों,फैक्ट्री और गोदामों में सीसीटीवी जरूर लगाएं ताकि किसी भी घटना के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई की जा सके।उन्होने कहा कि अब सीसीटीवी बहुत आसानी से और कम कीमत पर उपलब्ध हो जाता है।साथ ही यह एंड्रॉयड मोबाईल से भी कनेक्ट हो जाता है ताकि व्यापारी अपने प्रतिष्ठान की निगरानी कर सके।

डॉ बिमल कुमार ने कहा कि नये साल में सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर व्यापारियों के साथ जिले के विभिन्न थानों में एक बैठक भी बुलाई जाएगी।

उन्होने कहा कि विभिन्न कंपनियों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी फुटेज भी लगाए जाएंगे ताकि किसी भी घटना और दुर्घटना के बाद पुलिस को शीघ्र कार्रवाई में मदद मिलती रहेगी।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डॉ बिमल कुमार ने कहा कि दो नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से एक शातिर चोर है और उसके विरुद्ध सरायकेला थाने में इसी वर्ष लगातार तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

बरामद सामानों की सूची

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

किसान सभा सदस्य चमरू महतो का निधन,किसान सभा ने दिया श्रद्धांजलि