जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तृतीय ईस्ट जोन सब जूनियर( U-14) रोल बॉल प्रतियोगिता आयोजित

On: December 31, 2023 10:36 AM
---Advertisement---
जमशेदपुर: जेआरडी परिसर में 30 दिसंबर 2023 को तृतीय ईस्ट जोन सब जूनियर (U-14) रोल बॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री मुकुल विनायक चौधरी सर थे, एवं मंच पर आसीन श्री मनोज कुमार यादव जी, अध्यक्ष, झारखंड रोल बाल संघ, श्री चंदेश्वर कुमार जी, सचिव, झारखंड रोल बाल संघ, श्री पार्था जी, सचिव, ओडिशा रोल बाल संघ, श्री संजीव जी एवं श्री भूमिधर बर्मन जी, सचिव, ईस्ट जोन रोल बाल संघ उपस्थित थे।
बालिका वर्ग का फाइनल असम के साथ ओडिशा का हुआ।जिसमें असम टीम ने जीत हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता, ओडिशा टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा और झारखंड की बालिका टीम ने कांस्य पदक जीता।
वही बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में झारखंड टीम ने असम को 3 के मुकाबले 7 गोल से शिकस्त दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया, असम टीम को रजत पदक हासिल हुआ, इसके साथ ही ओडिशा टीम को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
समापन समारोह के अंत में श्री मनोज कुमार यादव जी धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रतियोगिता में आए समस्त खिलाड़ियों के साथ ऑफिशियल्स एवं सभी खिलाड़ियों के अभिभावकों का धन्यवाद किया, जिसके सहयोग से यह प्रतियोगिता का सफल आयोजन हो पाया। इसके साथ ही झारखंड रोल बाल संघ ने टाटा स्टील खेल विभाग का भी धन्यवाद किया जिसके कारण यह प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। अंत में मीडिया (इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया) के लोगो का भी धन्यवाद किया गया, जिनके कारण आज इस प्रतियोगिता के खबर लोगो तक सीधे उनके घर में पहुंच पाया।
विजेता का विवरण (बालक वर्ग)
कांस्य पदक _ ओडिशा
रजत पदक _ असम
स्वर्ण पदक _ झारखंड
विजेता का विवरण (बालिका वर्ग)
कांस्य पदक _ झारखंड
रजत पदक _ ओडिशा
स्वर्ण पदक _ असम
उक्त जानकारी झारखंड रोल बॉल संघ सचिव
चंदेश्वर कुमार ने दी।