---Advertisement---

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का हुआ आयोजन

On: December 31, 2023 10:38 AM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- आज दिनांक 31 दिसंबर दिन रविवार को बिशुनपुरा प्रखंड के ग्राम संध्या में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का हुआ आयोजन। जहां बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने किया। मौके पर बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख दीपा कुशवाहा ने सामूहिक रूप से सावित्री बाई फुले, ज्योति बाई फुले, चंद्रगुप्त मौर्य के तस्वीर पर मल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।

जहां मौके पर उपस्थित लोगों ने सामूहिक निर्णय लेते हुए अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के बिशुनपुरा प्रखंड अध्यक्ष केलिए शिक्षक अशोक कुमार मेहता, सचिव शिक्षक मनोज मेहता, कोषाध्यक्ष अखिलेश मेहता को चूना गया। जहां शिक्षक अशोक कुमार मेहता ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी कार्य को करने केलिए संगठन अति आवश्यक होता है। आज कुशवाहा समाज ही ऐसा है जो गढ़वा जिला में ज्यादा आबादी होने के बाद भी पिछड़ा हुआ है।

वहीं उपस्थित चन्दन कुमार मेहता ने बताया कि बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर का यह कथन सत्य है कि पढ़ो और लड़ो तथा उन्होंने अपने समाज में शिक्षा की बढ़ोतरी की बात कही और शिक्षा के क्षेत्र में अपने समाज के बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए।

मौके पर बिशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, शिक्षक अशोक कुमार मेहता, शिक्षक मनोज मेहता, सुमंत मेहता, चंदन कुमार मेहता, बिमलेश मेहता, अखिलेश मेहता, नवीन मेहता, श्रीराम मेहता, सुजीत मेहता, बनारसी मेहता, योगेंद्र मेहता सहित सैकड़ों कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर