---Advertisement---

अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी को लेकर प्रखंड मुख्यालय में हंगामा

On: January 4, 2024 2:23 PM
---Advertisement---

भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग:- दारू प्रखंड क्षेत्र मे अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर लगातार दूसरे दिन भी प्रखंड मुख्यालय में योजना से वंचित रह गए लोगों का हंगामा चलता रहा। मुख्यालय मे केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के दारु प्रखंड प्रतिनिधि मीठू रविदास के साथ काफी संख्या मे ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।

ग्रामीण, अबुआ आवास की सूची बनाने मे गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे तथा उनका कहना था कि वैसे लोग जो आर्थिक रूप से समृद्ध हैं, उनका नाम भी अंतिम सूची मे जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने यह कहा कि पूर्व में जिसके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम है, उन्हें भी अबुआ आवास की सूची में जोड़ा गया है।

दिए गए आवेदन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जांच टीम तथा ग्रामसभा द्वारा दिया गया आवास की सूची है। उन्होंने कहा कि अगर अबुआ आवास योजना में अनियमितता के आरोप है तो दावा आपत्ति पत्र आवेदन में वैसे लोगों का नाम जोड़ दिया जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह