हजारीबाग:- दारू प्रखंड क्षेत्र मे अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर लगातार दूसरे दिन भी प्रखंड मुख्यालय में योजना से वंचित रह गए लोगों का हंगामा चलता रहा। मुख्यालय मे केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के दारु प्रखंड प्रतिनिधि मीठू रविदास के साथ काफी संख्या मे ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।
ग्रामीण, अबुआ आवास की सूची बनाने मे गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे तथा उनका कहना था कि वैसे लोग जो आर्थिक रूप से समृद्ध हैं, उनका नाम भी अंतिम सूची मे जोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने यह कहा कि पूर्व में जिसके नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम है, उन्हें भी अबुआ आवास की सूची में जोड़ा गया है।
दिए गए आवेदन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि जांच टीम तथा ग्रामसभा द्वारा दिया गया आवास की सूची है। उन्होंने कहा कि अगर अबुआ आवास योजना में अनियमितता के आरोप है तो दावा आपत्ति पत्र आवेदन में वैसे लोगों का नाम जोड़ दियाजाएगा।