---Advertisement---

सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा वनभोज सह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

On: January 10, 2024 2:17 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा मंगलवार को पिस्का पंचायत के उरांगड़ा नदी के किनारे वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार महतो ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र के समाजसेवियों ने कांग्रेस की नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि आपसी भाईचारा में आघात हो रहा है इसके लिए हमारे नेता राहुल गांधी आगामी दिनांक 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से प्रारंभ कर रहे हैं जो मुंबई तक जाएगी। यह यात्रा रांची भी आ रही है जिसमें हम लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है। देश की जनता बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है इसका निदान करने के स्थान पर लोगों को सांप्रदायिक रूप से बाँटा जा रहा है जिसे हम सभी कांग्रेस जन सफल नहीं होने देंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि अजय साहू भी उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को लेकर 2024 के चुनाव में रांची लोकसभा जीत के लिए विचार विमर्श किया गया साथ ही सिल्ली विधानसभा से भी कार्यकर्ताओं के द्वारा सिल्ली में कांग्रेस का प्रत्याशी देने की मांग की गई क्योंकि यह सीट परंपरागत कांग्रेस का सीट रहा है। धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला कार्यकारिणी समिति मनोज महतो ने किया। मौके पर सिल्ली प्रखंड उपाध्यक्ष शिवचरण, सिल्ली मंडल अध्यक्ष पूर्वी दुर्गा चरण महतो, पूर्वी सिल्ली महिला अध्यक्ष उर्मिला देवी, महिला प्रखंड अध्यक्ष रेणुका देवी, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष हितेश बडाईक, युवा जिला अध्यक्ष अजय कुमार महतो, स्वराज लोहरा, लाल बहादुर महतो, समीर साहू समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now